फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दुर्घटना वाले स्थल को घोषित करें ब्लैक स्पाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक दुर्घटना वाले स्थल को घोषित करें ब्लैक स्पाट : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में अधिक दुर्घटना वाले स्थल को चिह्नित कर उसे ब्लैक स्पाट घोषित किया जाए। वहां पर लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए जागरुकता व सुरक्षा संबंधी सभी प्रयत्न किए जाएं। ऐसा कर ही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि एक मई तक यात्री वाहनों की फिटनेस को मार्क कर दिया जाए, इसके बाद बिना फिटनेस कोई गाड़ी नहीं चलेगी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बस स्टैंड पर भूमि की तलाश करते हुए यात्री शेड के निर्माण की पहल की जाए। निकायों में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देते हुए जुर्माना वसूला जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि वे छोटे स्थानों पर चलने वाले ऑटो को अलग-अलग रंग में संचालित कराएं, जिससे कि उसकी पहचान हो सके तथा दूसरा व्यक्ति अन्य जगहों पर उसे न चला सके।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एएसपी निवेश कटियार, एआरटीओ आरसी भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एआरएम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें