फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti Road Accident: बस्ती में सड़क हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दस यात्री घायल

Thu, 25 Aug 2022 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर डिपो की बस बीती रात गोरखपुर जा रही थी। देर रात डेढ़ बजे जैसे ही बस छावनी थाना इलाके के नाल्हीपुर (रेड़वल) गांव के पास पहुंची तभी बस के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे परिवहन निगम की बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। 
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के महराजगंज छावनी में हाइवे पर नाल्हीपुर के पास गोरखपुर डिपो की बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने बस में फंसे घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर डिपो की बस बीती रात गोरखपुर जा रही थी। देर रात डेढ़ बजे जैसे ही बस छावनी थाना इलाके के नाल्हीपुर (रेड़वल) गांव के पास पहुंची तभी बस के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे परिवहन निगम की बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। 

घटना में बस का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया और चालक समेत लगभग दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को सीएचसी हर्रेया पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें