फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ट्रैवलर और टैंकर की टक्कर 9 पर्यटक घायल

विज्ञापन
हतये हतये और मोई मोई अए - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ट्रैवलर और टैंकर की टक्कर नौ घायल
विज्ञापन

नौतनवां/सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल की सीमा सोनौली से लुंबिनी दर्शन कर श्रावस्ती जा रही पर्यटकों से भरी ट्रैवलर कोतवाली गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर से टकरा गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सोनौली कोतवाली के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-24 के कुनसेरवा चौराहे पर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कोहरे में गलत साइड से आ रहे टैंकर और ट्रैवलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैवलर में बैठे म्यांमार के सात पर्यटक घायल हो गए वहीं, ड्राइवर बस में फंस गया था जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जबकि पुलिस ने पर्यटकों को सीएचसी रतनपुर पहुुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद नेपाली टैंकर का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सोनौली विजय राज सिह ने बताया कि म्यांमार बर्मा के नागरिक लुंबिनी से श्रावस्ती जा रहे थे। रास्ते में एनएच 24 पर महुअवा के पास टेंपो ट्रैवलर और नेपाली नंबर टैंकर में टक्कर हो गई, जिसमे खींन सन विन, वाई वाई टिन, हतये हतये, मोई मोई अए, चौसू वाई, पालिदा निवासी म्यांमार, गाइड रिफरु निवासी मोनू बाजार जिला मणिबांकुर त्रिपुरा, चालक अशोक यादव निवासी इलाहाबाद, खलासी अमित सिंह निवासी प्रतापगढ़ घायल हो गए। टैंकर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।

महराजगंज में दुर्धटना में धायल विदेशी पर्यटक।- फोटो : MAHARAJGANJ

महराजगंज के सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुनसेरवा बाईपास के महुआ गांव के पास टैंकर और टेंपो ट्र?- फोटो : MAHARAJGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें