अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए धरना दूसरे दिन भी जारी
महराजगंज। कोटकम्हरियां गांव के रहने वाले हेमंत कुमार बीते दो दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी उनका धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि हमारी जमीन में अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन केवल आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई थी। तहसील और जिला स्तर पर राजस्व विभाग का चक्कर काटने के बाद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं की गई। छोटे-छोटे बच्चों के साथ किसी तरह से स्वरोजगार के सहारे जीवन यापन करता हूं। ऐसे में जब तक जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा। तब तक यह धरना जारी रहेगा। हेमंत के साथ दो छोटे बच्चे भी धरने में मौजूद रहे।