फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में बारिश से नदियों में उफान, प्यास खतरे के निशान पर

Thu, 10 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में हो रही लगातार बारिश का असर भारतीय क्षेत्र की नदियों पर दिखने लगा है। गंडक नदी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है। प्यास नदी खतरे के निशान पर है।
विज्ञापन

वहीं महाव नाला खतरे के निशान से दो फीट ऊपर बह रहा है। इसके अलावा अन्य नदियों में धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ रहा है। बंधों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग की ओर से निगरानी तेज कर दी गई है। भारतीय सीमा क्षेत्र में बहने वाली चंदन व झरही नदी का जलस्तर बुधवार की सुबह बढ़ गया। वहीं सुरक्षा को लेकर निगरानी तेज कर दी गई है।
रामसूरत मौर्य, जियावन गुप्ता, केसई, अतिउल्लाह, खेदन, रामकेवल गुप्ता इत्यादि ने बताया कि पहाड़ों पर अगर इसी तरह मूसलाधार बारिश होती रही तो नदी का पानी खेतों और निचले इलाकों में फैलने लगेगा, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। रोहिन नदी के किनारे बसे लोगों में चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

वहीं परसामलिक थाना क्षेत्र के बघेला नाले में जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बी गैप बंधे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। निचलौल एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि चंदन और झरही नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें