फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
नदियां ‘सिमटीं’ तो बीमारियों ने पसार दिए पांव
विज्ञापन

महराजगंज। बाढ़ का असर कम होने पर बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पानी में डूबे घरों से पानी निकलने के बाद बदबू से सांस लेना दुश्वार हो रहा है। वहीं, नौतनवां तहसील क्षेत्र के महुलैना गांव में बुखार से 15 लोग पीड़ित हैं। झोला छाप से दवा लेकर काम चला रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी नहीं पहुंची है।
महुलैना गांव में इधर-उधर गड्ढों में भरे पानी से दुर्गंध उठ रहा है। बाढ़ के दौरान पानी हैंडपंप डूब गया था। अब उससे निकलने वाले जल से हल्की गंध आ रही है। चकदह गांव के महूलैना में रामराज के घर उनकी बहू रीमा देवी, सौम्या, आरोही, जगदीश, अतवारी एक सप्ताह से बुखार की चपेट में हैं। लोग झोला छाप से दवा लिए। बृहस्पतिवार को रीमा का बुखार ठीक न होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया। मैना भी सप्ताह भर से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव के राम लखन, पंकज, सरोज, राकेश, रामनाथ, नौमीनाथ, मुकेश, मिठ्ठू, रामदास, कुसुम को बुखार आ रहा है। इन लोगों ने बताया कि अभी तक गांव में चिकित्सकों की टीम नहीं आई है। यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 12 किलोमीटर दूर है जिससे आसपास के चौराहे से दवा ले लिया जाता है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भ्रमण कर जरूरतमंदों की मदद कर रही है। जरूरी दवाएं टीम के पास उपलब्ध है। बीमारों को जरूरत के अनुसार वितरित किया जा रहा है। अगर कहीं टीम नहीं पहुंची है तो वहां तुरंत भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
-डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
फरेंदा के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र छितही बुजुर्ग, केवतलिया, बेलौह, बनदेईया बांध, दौलतपुर, सौराहा का भ्रमण किया गया। लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की गई। बंधों का बेहतर ढंग से रखरखाव करने के लिए निर्देशित किया गया है। बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।
- कुंज बिहारी अग्रवाल, एडीएम
मच्छरों के प्रकोप से बढ़ी परेशानी
नौतनवां। घरोही टोला में पानी हटने के बाद भी अभी भी कीचड़युक्त पानी आबादी के बीच में है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव के साधू इसरावती, रामजतन, श्यामसुंदर, शिवनाथ, निर्मला देवी ने बताया कि अभी गांव जगह- जगह जल भराव है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव में अभी तक कोई स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई। पशुओं के चारे की भी समस्या है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से हैंडपंप का दूषित जल पीने मजबूरी है। बताया कि चकदह खास चौराहे के पास ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ है लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं है।
पुल का एप्रोच टूटने से आना जाना दुश्वार
खनुआ। तहसील क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया के किनारे से गुजरने वाली नदी पर बने पुल का अप्रोच वर्षों से टूटा है। नदी का जलस्तर घटने के बाद अप्रोच का कटान ज्यादा हो गया है। किसी तरह से पैदल लोगों का आवागमन हो रही है। अवधराज सहानी, श्यामू प्रजापति, छोटे लाल साहनी, रामकिशुन, राजेंद्र, सुनील सहानी, ईश्वर चन्द, प्रदीप, दीपक सहानी आदि ने बताया कि आने जाने में डर लग रहा है। ग्राम प्रधान महेंद्र यादव ने बताया कि इसकी शिकायत जिम्मेदारों से कई बार की गई। लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता है। संवाद
संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका
लक्ष्मीपुर। मझार क्षेत्र में रोहिन नदी का जल स्तर कम हो रहा है। ऐसे में बस्तियों में गंदगी व दूषित पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों को फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। स्वास्थ्य टीम प्रभावित गांवों में दवा वितरित करने में जुटी है। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र सहानी, रामकृपाल, गनेश, निरमाती, रामनरेश, तीरथ ने कहा कि बुखार, पैर का सड़ना, खांसी, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी रोग फैल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर अधीक्षक डॉ दिवाकर का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर रही है।
अनंतपुर गांव के पास पुल क्षतिग्रस्त
पनियरा। रोहिन नदी में पानी के दबाव से अनंतपुर गांव के पास बलिया नाले का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पुल महलगंज, चेहरी, पकड़ी आईटीएम कॉलेज एवं महराजंगज जिला मुख्यालय मार्ग को जोड़ता है। इसका आवागमन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान मनोज कुमार राव, राममिलन निषाद, रामनिवास निषाद, जितेन्द्र चौहान, गोलू गुप्ता, अमरजीत निषाद, राजू सिंह, शिवाकांत दूबे आदि ने पुल निर्माण के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
बनदेइया बांध की हालत जर्जर, हो रहा रिसाव
फरेंदा। तहसील क्षेत्र के धानी, बृजमनगंज क्षेत्र के अधिकांश गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बंधे में रिसाव से लोग सहमे हुए हैं। धानी क्षेत्र के बनदेइया बांध की हालत जर्जर है, जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। जिसके कारण गांव के किनारे तक पानी आ गया है, बाढ़ के पानी से मोहनवां, शिकारगढ़, नोरईजोत, बदलपुर,चौकिया, लोधपुरवा, जितवांपुर सहित दर्जनों गांव घिरे हुए हैं। बनदेइया बांध में रिसाव वाले जगह पर भरने का प्रयास किया जा रहा हैं। क्षेत्र के राहुल शर्मा भगवानदास सहानी, राजेश, कमलावती, मंटू सहानी, राममिलन आदि लोगों ने बताया कि बंधे रिसाव से डर लग रहा है। एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद की जा रही है। बंधों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग गंभीर है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने क्षेत्र भ्रमण किया
लक्ष्मीपुर। नौतनवां विधानसभा के भाजपा नेता अशोक जायसवाल ने बृहस्पतिवार को खालिकगढ़, मगरहिया, मरचवा, सोनराडीह, कोमरी, रानीपुर, अमहवा, सेमरहवा, कुड़ियहवा, तेरहो, दनदहवा, अमरहवा कला, अमहवा खुर्द, सुबेदारपुर, गौहरपु आदि दर्जनों गांवों का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को देखे। पीड़ितों की मदद के लिए संबंधित अधिकारियों से भी बात की। इस अवसर पर विनोद यादव,धनेश यादव,वीरेंद्र यादव,राजकुमार, रविन्द्र यादव, विक्रम पासवान,राम नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें