चौक बाजार। विश्व सफाई दिवस के अवसर पर स्थानीय दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति और सभ्यता का आधार हैं। हिंदू धर्म में गंगा को माता के समान पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि गंगा स्नान से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र व छात्राओं ने नदियों के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षित करने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर छात्राओं ने जागरूकता गीत की प्रस्तुति कर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की।