फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में धांधली, सचिव निलंबित

Wed, 17 Jan 2018 06:18 PM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
विज्ञापन
घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। ब्लाक के ग्राम पंचायत सुकरौली उर्फ सूर्यपूरा में मंगलवार को सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। जहां सात अपात्रों को आवास देेने के मामले में सीडीओ ने ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं अपात्रों से आवास की रकम वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुकरौली उर्फ सूर्यपूरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करने अचानक सीडीओ महराजगंज राम सिंहासन प्रेम ग्राम पंचायत में पहुंच गए। जहां पाया कि ग्राम पंचायत में वर्ष 2016-17 में 9 आवास व 2017-18 में 18 आवास आवंटित किए गए हैं। ग्राम पंचायत के कुल आवंटित 27 आवास में सात आवास अपात्रों को दे दिए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने ग्राम सचिव मिलिंद चौधरी को निलंबित कर दिया है। वहीं सीडीओ ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को कहा गया है। इसके साथ ही सात अपात्रों को आवंटित किए गए आवास की रकम की वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें