फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोटिसों और समन तामिला की स्थिति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक-अदालत/विशेष न्यायाधीश अनन्य न्यायालय फूलचंद कुशवाहा ने की। उन्होंने लोक अदालत की अवधारणा, उद्देश्य, त्वरित न्याय की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान न्यायालयों से जारी नोटिसों और समन की तामिला की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग संतोषजनक नहीं पाया गया। अब तक जारी कुल नोटिसों में से मात्र 25 प्रतिशत नोटिसों की ही तामिला न्यायालय को प्राप्त हुई है। नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी नोडल अधिकारी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी लंबित नोटिसों की तामिला प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में सुनिश्चित कराई जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें