फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में आ जाएंगे परिणाम

Tue, 08 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम प्रधान तथा सदस्यों के मतों की गणना 13 दिसंबर की सुबह आठ बजे से प्रत्येक ब्लॉक पर निर्धारित केन्द्र, कॉलेज में की जाएगी। सोमवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के सभागार में मतगणना कर्मचारियों के प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना सुपरवाइजर तथा कर्मचारी सुबह छह बजे केंद्र पर पहुंच जाएं। वहां उन्हें ज्ञात होगा कि किस टेबिल पर मतगणना होगी। प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए दो एआरओ होंगे तथा छह टेबिल होगी। इस प्रकार 612 टेबिल पर मतगणना होगी। उद्देश्य यह है कि 12 घंटे में मतगणना पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पांडे ने कहा कि मतगणना के दौरान मत के वैद्य का फैसला आरओ करेंगे। युवा कल्याण अधिकारी अजात शत्रु शाही ने कहा कि परिचय पत्र संबंधित आरओ बनाएंगे। एक फोटो भी लेकर जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचन्द राम तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी जय प्रताप सिंह ने कहा कि मतगणना से अनुपस्थित होने वाले कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर होगी। उस दिन का वेतन कटेगा तथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अंतिम चरण के मतदान के लिए 15 हल्के तथा भारी वाहन उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। यह जानकारी एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें