पंचायत
चुनाव के मतदान के बाद परिणाम
के इंतजार का समय खत्म हो रहा
है। रविवार दोपहर बाद ‘कौन
बना प्रधान’ की जानकारी मिलनी
शुरू हो जाएगी। जिले के 12
ब्लॉक में ग्राम प्रधान
के 929 और पंचायत सदस्य
के 11897 सीटों के लिए
मतगणना सुबह सात बजे से शुरू
हो जाएगी।
पनियरा
में ग्राम प्रधान के 75 और
पंचायत सदस्य के 1003 पदों
के लिए जीआईसी पनियरा में
मतगणना होगी। फरेंदा ब्लॉक
में ग्राम प्रधान के 76 और
पंचायत सदस्य के 966 पदों
के लिए जयपुरिया इंटर कॉलेज,
बृजमनगंज ब्लॉक में
ग्राम प्रधान के 66 और
पंचायत सदस्य के 858 पदों
के लिए एमजी इंटर कॉलेज बृजमनगंज
में, धानी ब्लॉक
में प्रधान के 20 और
पंचायत सदस्य के 266 पदों
के लिए ब्लॉक मुख्यालय में
मतों की गणना होगी। इसी तरह
परतावल ब्लॉक में ग्राम प्रधान
के 81 और पंचायत सदस्य
के 1041 पदों के लिए
मंडी समिति परतावल में गणना
होगी। घुघली ब्लॉक में ग्राम
प्रधान के 81 और
पंचायत सदस्य के 972 पदों
के लिए डीएवी नारंग इंटर कॉलेज
में गिनती सुबह शुरू होगी।
सदर ब्लॉक के ग्राम प्रधान
के 66 और पंचायत सदस्य
के 866 पदों के लिए
स्थानीय जवाहर लाल नेहरू पीजी
कॉलेज में मतगणना होगी। मिठौरा
ब्लॉक के ग्राम प्रधान के 87
और पंचायत सदस्य के
1133 सीटों के लिए
दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज,
सिसवां में ग्राम
प्रधान के 77 व पंचायत
सदस्य के 973 पदों के
लिए मतगणना एमजी इंटर कॉलेज
तथा निचलौल ब्लॉक में ग्राम
प्रधान के 108 व पंचायत
सदस्य के1334 पदों की
गणना राजा रत्नसेन इंटर काॅलेज
में होगी। नौतनावां ब्लाक
में ग्राम प्रधान के 103 व
पंचायत सदस्य के 1291 पदों
के लिए नौतनवां इंटर कॉलेज
में और लक्ष्मीपुर ब्लॉक में
ग्राम प्रधान के 96 व
पंचायत सदस्य के 1194 पदों
के लिए सरदार पटेल कॉलेज सोधी
में मतगणना होगी।