महराजगंज। निर्वाचन आयोग के निर्देश क्रम में 22 वर्ष बाद जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान प्रारंभ कर दिया गया। इस कार्य के लिए 1238 बीएलओ को दायित्व सौंपकर 19.94 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया के तहत 2025 की मतदाता सूची का 2003 की सूची से मिलान कराया जाएगा। ऐसे मतदाता जिनका नाम सूची में दो बार है अथवा जिनकी मृत्यु हो चुकी उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे।
एडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 22 वर्ष बाद जनपद में मंगलवार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रभावी कर दिया गया है। कुल 1994793 मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए 1238 बीएलओ लगाए गए हैं। मतदाता सूची में दो बार नाम शामिल होने एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए यह अभियान आरंभ किया गया है। महराजगंज के पांच विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पुनरीक्षित होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक इससे पहले एसआईआर 2003 में हुआ था। इस बार सत्यापन के लिए समस्त बीएलओ के लिए प्रपत्र तहसीलवार उपलब्ध कराया गया है।