फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्तरीय कार्यशाला को सफल बनाने के लिए बांटी गई जिम्मेदारी

Tue, 26 Sep 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के एक लान में 29 सितंबर को होने वाली एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की जिला स्तरीय कार्यशाला को सफल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिम्मेदारी बांट दी है। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए महराजगंज व सिद्धार्थनगर जिले के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को कार्यशाला में प्रशिक्षित किया जाना है। साथ ही राज्य परियोजना कार्यालय की टीम को भी उसमें हिस्सा लेना है। कार्यशाला को सफल बनाने के लिए छह खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ ही सभी जिला समन्वयक व अन्य खंड शिक्षा अधिकारी भी रहेंगे। कार्यशाला में आठ प्रकार के कार्यों के लिए बनी समिति में खंड शिक्षा अधिकारी की सहायता के लिए तीन से छह शिक्षकों को भी लगाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशाला को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों व अन्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें