महराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने सोमवार को कार्यालय सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। इस दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है। जिले में थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए उन्होंने दायित्व के प्रति सचेत रहने की नसीहत दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में तेजी से काम करें। सीमावर्ती क्षेत्र में रात्रि गश्त तेज करें। संवाद