शिक्षक पद पर समायोजन के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई को लेकर शिक्षामित्रों/समायोजित शिक्षकों ने रविवार को सदर बीआरसी में बैठक की। एकजुट होकर कोर्ट में मजबूती से लड़ने की आवाज उठाई।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि समायोजन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दायर की गई है। जिसमें सात दिसंबर 15 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट इलाहाबाद के निर्णय पर स्थगन दे दिया।11 जुलाई 2016 से सुनवाई की तिथि निर्धारित की। इसी बीच बीटीसी रेग्युलर ने याचिका दायर कर 72825 विशिष्ट बीटीसी की भर्ती 29 हजार जूनियर स्कूल में गणित, विज्ञान शिक्षकों और शिक्षामित्र समायोजन पर आपत्ति जताई। कोर्ट ने स्पेशल बेंच का गठन कर 26 अप्रैल से नियमित सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। आकस्मिक सुनवाई की तिथि घोषित होने से समायोजित शिक्षक आपातकालीन सहयोग करने के लिए तैयार रहें।
प्रेम किशन सहानी ने कहा कि रेग्युलर बीटीसी अभ्यर्थियों ने परिषदीय विद्यालयों में 72825शिक्षक भर्ती के खिलाफ स्पेशल लिसनिंग एप्लीकेशन डाली है। समायोजन बचाने को लेकर आवश्यक साक्ष्य तैयार कर रहे है। समायोजित शिक्षकों ने हर स्तर से संगठन का सहयोग करने का संकल्प लिया। अरविंद यादव, संतोष तिवारी, शमसुल अंसारी, रामविशुन यादव, राजेन्द्र गुप्ता, अविनाश चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, सूर्यभान उपाध्याय, चन्द्रशेखर, गोपाल यादव, विद्याभूषण तिवारी, राजकुमार पटेल, आलोक पांडेय, कमलेश गुप्ता, प्रवेश पांडेय, आनन्द सिंह, शत्रुध्न नायक, नमिता पटेल, संगीता, सरिता, रेखा आदि रहीं।