फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेंदा में आरक्षण खिड़की बढ़ाई जाएगीः जीएम

Wed, 11 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
फरंेदा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम राजीव मिश्र और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। सुुरक्षा के इंतजाम को पुख्ता करने के लिए रेलवे महाप्रबंधक ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहने की हिदायत दी। डीआरएम लखनऊ आलोक सिंह के साथ जीएम रेलवे राजीव मिश्र ने गोरखपुर-आनंदनगर रेल लाइन का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


जीएम ने यात्रियों के संरक्षा, रेलवे क्रॉसिंग, कर्व ब्रिज प्वाइंट, स्टेशन सेंट्रल पैनल की जांच की। आनंदनगर आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए खिड़की की संख्या बढ़ाने के साथ ही 4 बजे से 8 बजे तक 4 घंटे यूटीएस के बाद पीआरएस करने की हिदायत दी। जीएम ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए छाजन बढ़ाने, फुट ओवर ब्रिज और बढ़ाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक विनोद तिवारी ने बढ़नी-आसनसोल, आसनसोल-बढ़नी, नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का एसी टू और थ्री टीयर व गोरखपुर-बढ़नी एवं गोरखपुर से नौतनवां के मध्य कोच बंद रहने की शिकायत की। उन्होंने नौतनवां-नई दिल्ली वाया आनंदनगर-बढ़नी के मध्य प्रतिदिन एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन और आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एटीएम लगवाने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी के एमपी साहनी ने ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन पर छाजन, महिलाओं के लिए यूरिनल, टूटे प्लेटफार्म को दुरुस्त कराने, प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर जाने के लिए पुल के निर्माण की मांग की। महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएमई एके सिंह, सीओएम अर्चना जोशी, सीएसओ एनके अंबिकेश, सीएसटीएसी आदित्य कुमार, सीएससी राजाराम, सीईई योगेश अस्थाना, स्टेशन अधीक्षक गुफरान अहमद खां, स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार, टीसी मुकेश कुमार, सहित अनेक लोग रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें