महराजगंज। जिले में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सरकारी विभागों ने उपलब्धियों की झांकी निकाली। स्टेडियम से खेलकूद प्रतियोगिताएं और विशुनपुर शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
सेंट जासेफ स्कूल में प्रधानाचार्य लिली थामस, पंडित दिन दयाल इंटर कालेज में प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक रत्नेश चंद्रा, कास्मोपोलिटन स्कूल में प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल, दी इडियन पब्लिक स्कूल में नगर पालिक महराजगंज अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्त ने, नगर पंचायत मे नगर अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया, ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ विवेकानंद मिश्र, सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रबंधक जीएन तिवारी, वीपी एजूकेशन ओबरी में प्रबंधक सदाशिव पांडेय, सेंट मदर टेरेसा एकेडमी सेमरी पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी, नव निर्माण इंटर कालेज पिपरा में प्रबंधक ओमकार सिंह, शीला देवी महाविद्यालय प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव, रामहर्ष इंटर कालेज में प्रबंधक रामहर्ष शर्मा ने झंडा फहराया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार एसएसबी बटालियन हेडक्वार्टर पर द्वितीय सेनानायक अनुलेश सिंह ने ध्वज फहराया। कस्टम कार्यालय नौतनवां पर अधीक्षक गोपाल पांडेय, तहसील भवन एवं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज पर एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, सीओ कार्यालय पर सीओ धर्मेंद्र कुमार यादव, नौतनवां थाने पर राजेश कुमार रूहेला, क्राइस्ट द किंग स्कूल पर प्रबंधक फादर मैथ्यू,ने झंडा फहराया। नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन गुड्डू खान ने ध्वज फहराया।
एएचपीएस एवं बचपन ए प्ले स्कूल पर स्कूल के चीफ एक्जक्यूटिव वीरेंद्र तिवारी, गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअधार दूबे, जिला गोरखा समाज कार्यालय पर एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट संजीव कुमार ने ध्वजारोह किया। वहीं स्वामी विवेकानंद कन्या जूनियर हाईस्कूल में मेधावी छात्राओं को गाडसन ग्रप की तरफ से डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने हनुमान चौक पर ध्वज फहराया।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, तृतीय, जूनियर हाई स्कूल, पंचायत भवन, मदरसा हुसैनिया फैजुल उलूम, केकेपी इंटर कालेज में प्रधान के पति प्रेम सागर गुप्ता ने झंडा फहराया। अमित निगम, सुदर्शन प्रसाद, सहाबुद्दीन, अलिराजा आदि उपस्थित रहे। सीताराम इंटर कालेज में प्रबंधक रामहरख गुप्त ने तिरंगा फहराया। संजय गुप्त, प्रद्युम्न चौधरी, पवन चौधरी, राम दवन आदि रहे।
बड़हरामीर स्थित वैदिक गुरुकुल इंटर कालेज में प्रबंधक घनश्याम द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। नरायनपुर स्थित विद्या कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक शैलेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मिठौरा बाजार स्थित राजकिशोरी देवी महिला महाविद्यालय, जयकुंवरी इंटर कालेज, बुधेेंद्र जनता इंटर कालेज में पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्रबंधक अमरेंद्र मणि पांडेय ने ध्वजारोहण किया। हरिहरपुर स्थित ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय में प्रबंधक आशीष मिश्र ने ध्वजारोहण किया।