फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिलिंग स्पर्धा में रेणू व अयान अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्टेडियम से बलिया नाला पुल तक सामूहिक साइकिल चलाने की स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 75 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं की टीम से रेनू पटेल व बालकों की तरफ से अयान ने साइकिल रेस में पहला स्थान प्राप्त। विजेताओं को पुरस्कार जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में एक सामूहिक साइकिल रेसिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए पिछले दो दिन से पंजीकरण ऑनलाइन व ऑफलाइन जिला स्टेडियम में चल रहा था। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण के बाद बालक व बालिकाओं की कुल संख्या 75 रही। इसमें बालिकाओं की संख्या 30 तो बालकों की संख्या 45 रही। शाम चार बजे स्टेडियम से साइकिल रेस तीन किमी की आयोजित हुई। साइकिल रेस को हरी झंडी भाजयुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर पटेल ने दिखाई जिसके बाद साइकिल रेस स्टेडियम से बलिया नाला पुल तक गया और वापस लौटकर स्टेडियम में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें