फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एग्री जंक्शन को बढ़ावा देते हुए दूर करें बेरोजगारी

विज्ञापन
एग्री जंक्शन को बढ़ावा देते हुए दूर करें बेरोजगारी
विज्ञापन
- विकास भवन सभागार में हुए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कृषि विभाग के कर्मी एग्री जंक्शन को बढ़ावा देते हुए बेरोजगारी को दूर करें। कृषि विषय में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों को लाइसेंस जारी करें, जिससे वे स्वरोजगार से जुड़ते हुए स्वयं की आय को मजबूत बनाएं।
ये बातें सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने अपने कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खाद, बीज व कीटनाशक के व्यवसाय से जुड़ कर न सिर्फ अपनी मुश्किलों को कम करेंगे, बल्कि किसानों के विकास में भी सहभागी सिद्ध होंगे। इनके एग्री जंक्शन के खोलने से जहां किसानों को स्थानीय स्तर पर मानकों के तहत खाद, बीज व कीटनशक मिल सकेगा। वहीं उन्हें अनावश्यक के भागदौड़ से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने कहा कि जिले में 34 नए एग्री जंक्शन खोले जाने हैं। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एग्री जंक्शन के लिए 33 लोगों ने आवेदन किया है, जल्द ही आवेदनकर्ताओं को एग्री जंक्शन आवंटित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। एग्री जंक्शन मिलने के बाद उन्हें इफ्को की ओर से उर्वरक आदि भी मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान अन्य विभागों के कर्मी भी मौजूद रहे।

एग्री जंक्शन को बढ़ावा देते हुए दूर करें बेरोजगारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें