फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीणों ने रामनगर में चोर समझकर दो युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। रामनगर गांव में चोर समझकर ग्रामीणों ने दो युवकों की जमकर धुनाई करके पुलिस को सौंपा दिया। बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर रामनगर गांव में बाइक सवार दो युवक शराब के नशे में पहुंचे तो ग्रामीण संदिग्ध समझकर पूछताछ करने लगे। इस पर दोनों युवकों के कुछ भी बताने में असमर्थता जताने पर ग्रामीणों को उनके चोर होने का संदेह हो गया। लोगों की भीड़ जुटती देख दोनों युवक भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने दौडाकर गांव में घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें