फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली की आंख मिचौली से निजात...मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सब उपकेंद्र आनंदनगर के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जल्द बिजली की आंख मिचौली से छुट्टी मिल जाएगी। अब उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए पांच एमवीए के चार पैनल लग चुके हैं। वहीं अन्य केंद्रों पर तकनीकी उपकरण बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इस पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे।
वर्तमान में यहां लगे पैनल जर्जर हो चुके थे। इससे आए दिन ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या हो रही थी। सुधार कार्य पूरा होने के बाद करीब 80 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण सब उपकेंद्र आनंदनगर में लगे पैनल अधिक लोड सहन नहीं कर पाते थे और बार-बार ट्रिप हो जाते थे। इससे इस सब-स्टेशन से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली कटौती की समस्या अधिक गंभीर हो जाती थी।
विज्ञापन

कार्य पूरा होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। अब गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या कम होगी और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। विभाग की ओर से वर्तमान में पांच एमवीए के चार पैनल लगाए जा चुके हैं। यहां पर अन्य तकनीकी उपकरणों को भी बदला जा रहा है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिवरात्रि के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। आनंदनगर टाउन की कुमारी देवी ने बताया कि गर्मी में अक्सर लाइट चली जाती थी। इससे काफी परेशानी होती थी। अब नया पैनल लगने के बाद ऐसी समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें