फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हवाओं के रुकने से राहत, न्यूनतम पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार की तरह बुधवार भी खिली धूप ने दिन में राहत पहुंचाने का काम किया। धूप के साथ हवा की रफ्तार कम होने से अधिकतम तापमान में ठहराव रहा और यह 24 डिग्री पर टिका रहा। वहीं न्यूनतम मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 12 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार से मिजाज बिगड़ने का अंदेशा लिए मौसम बुधवार राहत पहुंचाने वाला रहा। धूप सुबह से ही अच्छी खिली जिसके चलते लोगों को लगभग दोपहर तक राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद तेज पछुआ हवा ने धूप की गर्मी को समेटने का काम किया जिसके कारण अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
अच्छी धूप के बाद भी धूप की गर्माहट ने तापमान में वृद्धि करने में विफल रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। शाम पांच बजे तक धूप बनी रही, लेकिन इसके बाद कोहरे की दस्तक देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी मौसम इसी तरह बन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें