फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर विश्राम करें अफसर

Wed, 24 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय बुद्वा सभागार में मंगलवार को सभी अधिकारियों के साथ गोरखपुर महराजगंज स्थानीय चुनाव को लेकर डीएम नेे बैठक की। मतदान ड्यूटी में लगे पदाधिकारियों को मतदान केंद्र पर ही विश्राम करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


 मंगलवार काे आयोजित बैठक में डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कही ंसे किसी प्रकार की कोई शिकायत या गड़बड़ी की शिकायत मिली तो उनकी खैर नहीं है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कुल बारह मतदान स्थलों पर मतदान सम्पन्न होगें।

पीठासीन अधिकारियों से अपने संबधंित पोंलिग स्टेशन की नियुक्ति का आदेश प्राप्त करने का निर्देश दिया है। डीएम ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी के सहयोग से जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदान स्थल के लिए मतपत्र, मत पेटिका, मतदाता सूची ब्रास सीलआदि उनको दी गई सूची से मिलान कर लें। समस्त मतदान पार्टियां दो मार्च को दोपहर में दो बजे से तीन बजे तक अपने नियत मतदान स्थल पर पंहुचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन व मतदान अधिकारी नियत मतदान स्थल पर ही विश्राम करेगें। कहा कि मतदान दिनांक तीन मार्च को प्रात: आठ बजे से प्रारंभ कर उसकी सूचना निकटवर्ती थाने को मोबाइल फोन से सूचित कर मुख्यालय को भी सूचना भेजंे।

 एडीएम कृपाशंकर पांडे ने बताया की मतदान समाप्ति के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने साथ पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी सुरक्षा कर्मियों के साथ शील्ड मतपेटिका को सुरक्षित रूप से कर्मचारी संघ भवन कलेक्ट्रेट गोरखपुर ले जाकर नियत कांउटर पर जमा करें।

समस्त कार्रवाई पूर्ण हो जाने के बाद ही मतदान कर्मियों को छोड़ेंगे। निर्वाचन डयूटी के निरस्त अथवा संशोधन हेतु कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम रणविजय सिंह आदि अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें