फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: दूसरे चरण का नियमित टीकाकरण अभियान आज से

Sun, 12 Feb 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 1961 केंद्रों पर नियमित टीकाकरण के लिए 13 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी एएनएम को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। निगरानी राज्य स्तर की टीम द्वारा एप के माध्यम से की जाएगी। जिले में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को नियमित टीका समय से लगाया जा सके। इसके लिए द्वितीय चरण का अभियान चलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि 13 से 24 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर वंचित पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। पिछले अभियान में सुपरवाइजरों द्वारा निगरानी कम की गई थी। अभियान में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में एएनएम व आशा के साथ बैठक कर विशेष टीकाकरण की सूची का मिलान कराएं। दायित्व निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें