फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: प्रधानाध्यापक समेत सात शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 12 Feb 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फरेंदा, लक्ष्मीपुर, नौतनवां क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने जिले के 12 परिषदीय व दो कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर जहां प्रधानाध्यापक समेत सात शिक्षकों का वेतन व छह शिक्षामित्रों का मानदेय रोका। वहीं, प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों को चेतावनी भी दी गई।
फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक लक्ष्मण वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन बाधित किया। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुरंदरपुर द्वितीय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शालिनी गौंड़ का वेतन एवं शिक्षामित्र देवेश पांडेय व लाडली का मानदेय रोका। प्राथमिक विद्यालय पुरंदरपुर प्रथम में न्यून उपस्थिति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रागनी श्रीवास्तव को चेतावनी दी गई। कंपोजिट विद्यालय बोकवां में बच्चों की न्यून उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक को कठोर चेतावनी दी गई व अनुपस्थित रहने पर शिक्षामित्र मालती चौरसिया का मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय सिसवनिया विशुनपुर में बिना किसी सूचना पर अनुपस्थित रहने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शरद श्रीवास्तव का वेतन व शिक्षामित्र अरुंधती श्रीवास्तव का मानदेय रोका गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पोखरभिंडा में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह का वेतन रोका गया। राजधानी में बच्चों की न्यून उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र को कठोर चेतावनी दी गई। नौतनवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महुअवां में चार से 11 फरवरी तक अनुपस्थित रहने पर शिक्षक रितेश जायसवाल का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया।
कंपोजिट विद्यालय त्रिलोकपुर में प्रधानाध्यापक संजय कुमार का वेतन अगले आदेश तक तथा शिक्षक विनय कुमार व सरिता एवं शिक्षामित्र पूर्णमासी व रेनू का एक दिन का मानदेय रोका। प्राथमिक विद्यालय बेलभार रेहरा में शिक्षक शशिबाला वर्मा व नीरा मिश्रा अनुपस्थित मिलीं, जिस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


पूर्व वार्डन का मानेदय रोका, लेखाकार को नोटिस
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मिठौरा के निरीक्षण में पूर्व वार्डन चित्रलेखा के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का मानदेय रोक दिया। वहीं, सदर कस्तूरबा में अनुपस्थित मिलने पर लेखाकार सीमा गोयल को भी नोटिस जारी किया है। विद्यालय की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें