फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Tue, 05 Jun 2018 01:25 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मरम्मत के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/धानी (महराजगंज)। वनदेईया बांध क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। चालक की मौत की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर स्थित वनदेइया बंधे की मरम्मत का काम करा रहा है। सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा ब्लॉक के कुड़जा निवासी संजय (34) रविवार की रात बांध पर गिरी मिट्टी बराबर करने काम कर रहा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बांध से नीचे पलट गया। इस हादसे में चालक संजय ट्रैक्टर के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल अवस्था में चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की सूचना मिलते ही कार्यदायी संस्था के लोग मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें