सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 36 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इस भर्ती प्रक्रिया में सात छात्र एवं तीन छात्राओं का चयन होना है।
50 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरिशंकर के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया में पहुंचे। पीआई स्टॉफ हवलदार सुखविंदर सिंह एवं हवलदार जगत की उपस्थिति रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षण में पास छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा कराने के उपरांत मेरिट लिस्ट बनाई जा रही, जिसमें नामांकित छात्र-छात्राओं का एनसीसी में प्रवेश मिलेगा। उसके बाद दो वर्ष सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बी प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
एनसीसी भर्ती के लिए कुल 36 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें भर्ती के लिए सभी उपस्थित हुए। इस भर्ती प्रक्रिया में सात छात्र एवं तीन छात्राओं का चयन होना है। इसका परीक्षा परिणाम बटालियन से घोषित किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार यादव, अमरेंद्र सिंह, विश्वम्भरनाथ पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद