फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नल का पानी निकलने के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुरवा के लौकिया बान टोले पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे सोख्ता से पानी निकलने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लहूलुहान अवस्था में सीधे थाने पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामरूप (50) और राजाराम (45) दोनों सगे भाई हैं। दोनों के नल का पानी सोख्ता में जाता है। सोख्ता ओवरफ्लो हो गया था और पानी रोड पर बह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई थी जो थोड़ी देर में मारपीट में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि रामरूप की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें