फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना त्रिपाठी ने महाविद्यालय किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्चना त्रिपाठी ने महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया
विज्ञापन

महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध दुर्गेश नंदिनी वशिष्ठ नारायण शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय सोहरौना तिवारी के बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अर्चना त्रिपाठी ने 442/600 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। अर्चना के पिता बालाजी महाविद्यालय पकड़ी में हिंदी के प्राध्यापक हैं। छात्रा प्रतिमा मौर्य ने 422/600 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं छात्रा अनामिका पटेल, अनुपम, छात्र चंद्रहंस यादव ने 413 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। सुधा पटेल ने 406 अंक, महिमा मिश्रा एवं विवेक पटेल ने 404 अंक, राधिका कन्नौजिया एवं राधेश्याम ने 402 अंक प्राप्त किए। महाविद्यालय के प्रबंधक योगेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष में छात्र त्रिलोकी गुप्ता ने 430/600 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा संजू मद्धेशिया ने 411 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं छात्र असलम अंसारी ने 385 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार मिश्र, अजय शिलांकुर, रमेश कुमार, संजय पटेल, अखिलेश कुमार, मिथिलेश पटेल, मिथिलेश प्रसाद, सुशील जायसवाल, सुप्रिया त्रिपाठी, वंदना चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें