महराजगंज में हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट, पाॅक्सो के आरोप में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। उसके काले कारनामों की पोल खुलने लगी है। बताते हैं कि वह मोहल्ले के लोगों को विवाद में फंसा कर धन उगाही करता था।
लोगों ने बताया कि मोहल्ले में छोटे-छोटे मामलों में लोगों को उलझाना उसकी आदत थी। चर्चा है कि उसपर कार्रवाई होने से लोगों ने काफी राहत महसूस की है।
वहीं, रजा को रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रजा को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें लगी थीं। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में आया हुआ है। कुछ देर बाद नेपाल चला जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर जाकर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ उसने पुलिस को कई अहम जानकारी दी।