फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-केवाईसी नहीं कराया तो बंद हो जाएगा राशन

Sat, 08 Jun 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राशन कार्डधारक परिवार के हर सदस्य की ई-केवाईसी अनिवार्य हो गई है, लेकिन कई लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर उनका कार्ड अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाएगा, और उन्हें राशन भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों में पॉस मशीन से ई-केवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार लिंक किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी राशन योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। यही प्रक्रिया पिछले दो माह से चल रही है, लेकिन 90 हजार कार्डधारकों ने ही ई-केवाईसी कराई है, जबकि जनपद में पांच लाख तीन हजार कार्डधारक हैं। इसमें बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय के कार्डधारक शामिल हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी अभी तक नहीं करवाई है, वह 30 जून तक विभाग अथवा नजदीकी उचित मूल्यों की दुकानों पर ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करा सकते हैं।

30 जून तक जिनकी ई-केवाईसी नहीं होगी उन उपभोक्ताओं का राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत भविष्य में सस्ता राशन लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें