फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो माह पीछे चल रहा राशन वितरण प्रणाली का रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पीछे चल रहा राशन वितरण प्रणाली का रोस्टर
विज्ञापन

दिसंबर में बंटेगा उपभोक्ताओं को अक्तूबर माह का राशन
निचलौल। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत वितरित किया जाने वाला गेहूं और चावल उपभोक्ताओं को समय से नहीं मिल पा रहा है। समय से राशन नहीं मिलने के कारण वितरण रोस्टर प्रणाली प्रभावित हो चुकी है। यही वजह है कि अक्तूबर माह के पहले चक्र का राशन अब दिसंबर माह में 15 तारीख तक उपभोक्ताओं में वितरित किया जाएगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत सिसवा, मिठौरा और निचलौल ब्लॉक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 225 कोटे की दुकान संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों से आपूर्ति विभाग 16845 अंत्योदय व 78453 पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को माह में दो बार राशन वितरित करता है।
विज्ञापन

उपभोक्ता मंजू, दुर्गावती, बबिता और शशिकला ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते राशन वितरण रोस्टर प्रणाली हर माह प्रभावित हो रही है। आरोप है कि विभाग की उदासीनता और डोर-स्टेप डिलीवरी सिस्टम से कोटे की दुकानों तक राशन को आपूर्ति करने वाले कोटेदार व ठेकेदार की मनमानी के चलते रोस्टर प्रणाली प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में देरी की समस्या को दूर किया जाएगा। उपभोक्ताओं को आवंटित मात्रा के मुताबिक राशन का वितरण पारदर्शी तरीके से होगा। इसके लिए टीम गठित कर जांच की व्यवस्था बनाई गई है।
- बृजेश कुमार पांडेय, आपूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें