फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीडियो वायरल करने की धमकी दे कानपुर में 15 दिन तक किया दुष्कर्म

Tue, 24 Sep 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कुशीनगर जिले की रहने वाली शादीशुदा युवती अपने मामा के घर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। उसके पूर्व परिचित युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कानपुर लेकर चला गया। वहां 15 दिनों तक एक होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहिरौली क्षेत्र की रहने वाली युवती का पति विदेश में काम करता है। वह 10 जुलाई को महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई थी। दो सिंतबर को दोपहर में युवती के मायके के बगल के गांव का युवक उसके मामा के घर के पास पहुंचा। उसने फोन करके घर के बाहर आने की बात कही। घर के बाहर निकली तो उसने अपने मोबाइल में पीड़िता का अश्लील फोटो दिखाया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फोटो ससुराल वालों को भेजने की धमकी दी। डर से उसकी बात मान कर उसके साथ कानपुर चली गई, जहां उसने पहले से एक कमरा बुक कर रखा था। वहां उसने 15 दिनों तक दुष्कर्म किया।
17 सितंबर को उसे लेकर वह गोरखपुर लेकर पहुंचा। जहां पहले से युवक के माता-पिता गाड़ी लेकर पहुंचे थे। गाड़ी में बैठाया और युवक की मां अपने मायके पिपराइच क्षेत्र में ले गई और शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद दोनों कप्तानगंज ले गए। वहां भी शादी के लिए दबाव बनाया। मना करने पर महराजगंज थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी कलक्ट्रेट लेकर आए, जहां मेरे मामा और मां को फोनकर के बुलाया गया। मामा के साथ सुपुर्दगी नामा बनवाकर घर भेज दिया गया। घर आने के बाद मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद तहरीर देकर केस दर्ज कराया गया। मामले में दर्ज एफआईआर ऑनलाइन है। इसकी पुष्टि पुलिस ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें