फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठवीं की छात्रा से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। उसके पिता रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। बड़ा भाई गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता है। घर पर मां और दोनों बहने रहती हैं। बृहस्पतिवार को उसकी मां दवा कराने परतावल गई थी। देर शाम तक जब मां वापस नहीं आई तो छात्रा घर से निकलकर अपनी मां को देखने के लिए रास्ते की तरफ जा रही थी।
आरोप है कि तभी आरोपी ने उसका मुंह दबाकर बगल में स्थित एक शौचालय में खिंच ले गया और उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दिया कि अगर कहीं यह बात बताई तो तुम्हारे भाई को जान से मार दूंगा। मां जब घर पहुंची तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। आरोपी का घर भी पीड़िता के घर के सामने ही है। पीड़िता की मां आरोपी के घर गई तो पता चला कि वह घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन

घर पर उसकी दो बहनें थीं। आरोपी के पिता भी हैदराबाद में रहता है। उसकी मां गांव के लोगों के साथ वैष्णो धाम गई है। पीड़िता की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। देर रात आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अगल-बगल के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें