फरेंदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। आरोप है कि रविवार दोपहर तीन बजे बालिका गांव में खेल रही थी। उसी दौरान एक युवक उसे गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंची बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई। सोमवार को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद