शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण
विवाह के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
दो वर्षों तक दरिंदगी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को शादी की झांसा देकर एक आरोपी द्वारा दो वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवती ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित युवती ने बताया कि विगत दो वर्ष पहले एक युवक उसे शादी की झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद से आरोपी युवक शादी की झांसा देकर कई बार यौन शोषण करता रहा। जब उससे शादी करने के लिए दबाव बनाई तो आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक तीन मई को अपने दोस्तों की मदद से उन्हें कोठीभार थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर ले गया। जहां से देर रात होने पर सिवान की तरफ ले जाकर यौन शोषण किया। उसके बाद अचेत अवस्था में छोड़ मौके से फरार हो गया। सुबह होश होने पर लोगों की मदद के बाद किसी तरह घर पहुंचकर आप बीती परिजनों को बताई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।