किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित जेल भेजा गया
खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला सोमवार का है। किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर पोखरी की तरफ ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। किशोरी घर आकर आपबीती माता-पिता को बताई। हालांकि बाद में मामले में सुलह की कोशिश हुई।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक का शुक्रवार को चालान कर दिया गया।