फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में डायरिया के पांच मरीज रोज हो रहे भर्ती

Mon, 12 Jun 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
50 फीसदी लोग बाहर का खाना खाकर हुए हैं बीमार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी में फास्ट फूड, कटे हुए फल आदि खाना लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में भर्ती 50 फीसदी मरीज बाहर का खाना खाने और कम पानी पीने की वजह से डायरिया से पीड़ित हुए हैं। डायरिया के चार से पांच मरीज रोज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
एक सप्ताह में डिहाइड्रेशन के 20 प्रतिशत रोगी बढ़े हैं। जिला अस्पताल के डॉ. भानू प्रताप ने बताया कि पसीने की वजह से लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस वजह से कई बीमारी हो सकती है। डिहाइड्रेशन ज्यादा हो जाने के कारण मरीज बेहोश तक हो जाते हैं। गर्मी के कारण बाहर का खाना एक से डेढ़ घंटे में खराब हो जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि गर्मी के चलते रोजाना ओपीडी में 20 से 30 मरीज डायरिया, तेज बुखार से पीड़ित पहुंच रहे है। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन 10 से 15 बच्चे डायरिया से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डायरिया व तेज बुखार के अलावा अन्य बीमारियों के 30 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें डायरिया के 20, तेज बुखार के आठ और अन्य बीमारी के आठ मरीजों का उपचार चल रहा है।
...
ये है डायरिया के लक्षण
मुंह सूखना, थकान महसूस होहा, सिरदर्द होना, कम पेशाब आना, त्वचा सूखी, त्वचा ठंडी होना, भ्रम की स्थिति होना, बेहोश हो जाना आदि।
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें