फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पकड़ी रेंजर पर वन कर्मियों की पिटाई का आरोप, ग्रामीण आक्रोशित

Fri, 19 Jul 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पकड़ी रेंज में विवाद के बाद रेंज कार्यालय पर हंगामा करती महिलाएं।
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीणों ने पकड़ी रेंजर पर हजरतपुर धंगरहवा कोठी में तैनात दो वन कर्मियों की पिटाई का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को हंगामा किया। किसी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने पर डीएफओ कार्यालय पर पहुंच कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। डीएफओ ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है बिना किसी गुनाह के पकड़ी रेंज के प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग आनंद ने हजरतपुर धंगरहवा कोठी में तैनात दो वन कर्मी लालमन एवं रामसूरत को अपने सरकारी गाड़ी में बिठाकर आवास पर ले गए। वहां दोनों कर्मियों को कमरे में बंद करके डंडे से पिटाई कर दी। कहीं शिकायत करने पर नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी। वन कर्मियों ने वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने जब अधिकारी से जानकारी लेनी चाही तो उनको भी धमकी दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएफओ को पत्र देकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पिटाई का आरोप बेबुनियाद है। बेवजह मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
-अनुराग आनंद, रेंजर

घटना संज्ञान में है। अगर रेंजर फारेस्ट अधिकारी की ओर से अनुशासनहीनता की गई है तो इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण के जांच के लिए एसडीओ अनुराग तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। पूरे घटना की जांच कर इसकी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अर्शी मलिक, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें