फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत मिलाप के साथ रामलीला का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राम का राज्याभिषेक होते ही जयघोष से गूंज उठा वातावरण
विज्ञापन

अड्डा बाजार। चंडीथान में आयोजित रामलीला मंचन का समापन बुधवार की रात भरत मिलाप और राम के राज्याभिषेक के बाद हो गया। राम के राज्याभिषेक के दौरान श्रद्धालु दर्शक राजा राम का जयघोष करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार की रात में हुए मंचन में दिखाया गया कि अयोध्या में राज सिंहासन पर राम की चरण पदुका रखकर संन्यासी वेश में भरत जी राज्य भार संभाले हुए हैं । राम वनवास की अवधि पूर्ण होने का जिक्र करते हुए वह राम, लक्ष्मण, सीता के अयोध्या पहुंचने की प्रतीक्षा करते हैं। राम के आने में देर होने पर आत्महत्या कर लेने की बात दोहराते हैं। इतने में उन्हें सूचना मिलती है कि राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, सुग्रीव और विभीषण अयोध्या के निकट पहुंच गए हैं। संदेश सुनकर भरत के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राम को सामने देख भरत उनके चरणों में लेट जाते हैं। राम उन्हें उठाकर गले से लगा लेते हैं। इसके बाद राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सभी लोग गले मिलकर माताओं का आशीर्वाद लेते हैं। अंत में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जाता है। कलाकारों का सराहनीय अभिनय देखकर दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें