ठूठीबारी। कुवैत में आजीविका कमाने गए कडजा गांव के रामबेलास गुप्ता का शव आठवें दिन कुवैत से बुधवार की शाम गांव पहुचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा कडजा निवासी रामबेलास गुप्ता (33) के पिता बहादुर गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र रामबेलास डेढ़ साल पहले खाड़ी देश कुवैत के मजरा में आजीविका कमाने के लिए गए था। घर आने के लिए उसने टिकट निकलवा लिए थे। बीते 25 सितंबर को बेटा घर आ जाता लेकिन इससे पहले ही उसकी वहां विदेश में तबीयत बिगड़ गई और 15 सितंबर की शाम करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। मृतक रामबेलास गुप्ता का पुत्र किशन (15) और पुत्री आराध्या (5) है। पति की मौत से पत्नी सुमन गुप्ता समेत परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।