महराजगंज। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) महराजगंज की ओर से सदर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि गोविंद गुप्ता को संरक्षक, रामाश्रय को अध्यक्ष, अजय बहादुर सिंह को महामंत्री, क्रांति गौतम को कोषाध्यक्ष, अनिल वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल चौरसिया, वेद प्रकाश पांडेय, डॉ. धनंजय कुशवाहा को उपाध्यक्ष, शशांक शेखर त्रिपाठी को प्रवक्ता, रवि यादव को संगठन मंत्री, शशिकांत को संयुक्त मंत्री, सोमनाथ साहू को आईटी सेल प्रभारी, मार्कण्डेय दुबे को मीडिया प्रभारी एवं राजकुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
संस्थापक महेंद्र वर्मा, सह संस्थापक चंद्रशेखर सिंह और चरन सिंह कवर ने कहा कि एफआरसीटी की ओर से बालिका विवाह शगुन योजना 22 फरवरी को लागू कर दिया गया है जिसके अंतर्गत सदस्य के बालिका के विवाह पर 5 लाख तक मदद कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि एफआरसीटी सर्वजन के लिए बनाया गया स्वयं सहायता समूह है, जिसके द्वारा किसी सदस्य के निधन पर 25-50 लाख तक की मदद की जाएगी। संवाद