फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रमजान की दस्तक, सज गया सेंवई बाजार

विज्ञापन
सक्सेना चौक पर सेवई की खरीदारी करते लोग। 
विज्ञापन
रोजेदारों की इम्युनिटी बूस्ट करेंगे अंगूर और पपीता
विज्ञापन

महराजगंज। चांद दीदार (चांद रात) 17 या 18 फरवरी को होने की संभावना के बीच रमजान दस्तक दे रहा है। रमजान इस्लाम का सबसे पाक महीनों में शुमार है। रमजान में इस्लाम के अनुयायी रोजा (उपवास) रखकर अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान करीब देखकर बाजार सज गए हैं। सेंवई और खजूर की दुकानों के साथ फल बाजार रमजान के इस्तकबाल (स्वागत) को तैयार हैं।
इस बार रमजान धूप की तल्खी के बीच नहीं बल्कि फरवरी की गुनगुनी धूप के बीच पड़ रही है। 17 व 18 फरवरी चांद रात के बाद रमजान शुरू हो रहे हैं। रमजान में सर्वाधिक बिक्री फल, खजूर व सेंवई की होती है। रोजा खोलने के लिए फल, खजूर व सेंवई का सर्वाधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से इनकी बिक्री अधिक होती है। इस बार भी बिक्री के लिए दुकानें सजने लगी हैं। कारोबारी असलम ने बताया कि गोरखपुर व वाराणसी से लच्छा सेंवई, किमामी, शीर खुरमा, लच्छा, सूखी मीठी, दूध वाली, फेनी सेंवई मंगाई गई है। इनका रेट 140 रुपये किलो से लेकर 300 रुपये किलो तक है। पिछली बार चार क्विंटल के लगभग खपत रमजान में हुई थी इसे देखते हुए विभिन्न वेरायटी मंगाई गई है।
विज्ञापन

किमिया खजूर की होती सर्वाधिक बिक्री
रमजान में पूरे महीने फल, सेवई व खजूर इत्यादि की दुकान लगाने वाले मुख्यालय के कारोबारी शंभु व अल्तमस ने बताया कि इस समय फलों की उपलब्धता भरपूर है। बाजार में पपीता, केला, सेब, बैर, अनार, अमरूद, संतरा, कीवी, ड्रेगन फ्रूट, कीवी जैसे फल मौजूद हैं। इसके अलावा केला व सेब तो हर समय मौजूद रहते है। वही खजूर की बात करें तो किमिया खजूर का दबदबा है जिसकी सर्वाधिक बिक्री रमजान में इस होती। यह खजूर 250 रुपये से 400 रुपये किलो तक बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी मुल्क तक बनारसी सेंवई का क्रेज
जनपद में सेंवई रामवृक्ष गुप्त ने बताया कि वाराणसी की सेंवई जनपद के लिए ही नहीं, बल्कि नेपाल के लिए भी मंगाई जाती। वाराणसी से आने वाली बाल सी पतली सेंवई नेपाल में खूब बिकती। पिछली बार लगभग पांच क्विंटल सेंवई नेपाल भेजी गई थी। इस बार भी डिमांड के मुताबिक सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें