रामलीला का मंचन करते कलाकार फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बरगदवा क्षेत्र के पिपरा गांव में जय मां दुर्गा रामलीला समिति पिपरा की ओर से आयोजित रामलीला में कलाकारों द्वारा राम विवाह का मंचन किया गया। रावण वाणासुर संवाद और परशुराम लक्ष्मण संवाद को दर्शकों ने देख कलाकारों को खूब सराहा।
पिपरा में दुर्गा पंडाल व रामलीला का आयोजन विगत दस वर्षों से होता आ रहा है। बरगदवा क्षेत्र के पिपरा गांव में यह रामलीला हिन्दू व मुसलमान दोनों मिलकर आपसी भाई चारे का परिचय देते हुए राम लीला का आयोजन कराते है। पिपरा मे तीन दिनों से राम लीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ आ रही है। जय मां दुर्गा रामलीला समिति इसका भव्यता के साथ आयोजन कर रही हैं।
सात बोटा लकड़ी के साथ पिकअप सीज
पनियरा। बांकी रेंज पनियरा अंतर्गत ग्राम सभा नटवां जंगल में अवैध साखू की लकड़ी पिकअप पर लदने की सूचना मुखबिर ने रेंजर पनियरा बृजेश कुमार को बीती रात एक बजे दिया था। सूचना पाकर रेंजर बृजेश कुमार, फारेस्टर हरिकेश बहादुर नायक, विजय मौर्य, सुबाष सिंह व फारेस्टगार्ड हरिहर मिश्रा, मुन्नी लाल व वाचर भरत यादव मौके पर पहुंचकर लकड़ी सहित पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया वहीं लकड़ी तस्कर व ड्राइवर फरार हो गए। रेंजर बृजेश कुमार ने बताया कि पिकअप मालिक विनोद सिंह निवासी ग्राम बलुआ थाना श्यामदेउरवां और पांच अन्य के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पिकअप को सीज कर दिया गया है।