नौतनवा। स्थानीय तहसील में शनिवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ व राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ की नई इकाई का गठन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से राजस्व संग्रह अमीन संघ का राम विनय मौर्य को तहसील अध्यक्ष, संतोष चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रिंस सिंह को मंत्री, रवि दुबे को उपमंत्री, प्रकाश चंद्र को संगठन मंत्री, उदयराज को कोषाध्यक्ष एवं शहजाद अली को ऑडिटर चुना गया। इसी क्रम में राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ का धनसेवक को अध्यक्ष, संजय को उपाध्यक्ष, रजिउल्लाह को मंत्री, रामलाल को उपमंत्री, सलामत को संगठन मंत्री, नियामत अली को कोषाध्यक्ष एवं बृजबिहारी को ऑडिटर के रूप में चुना गया।