MAHARAJGANJ_घुघली क्षेत्र के हरखा प्यास में कथा सुनाते कथा वाचक राजन जी महाराज ।
- फोटो : MAHARAJGANJ
कलियुग में श्रीराम नाम ही मुक्ति का आधार : राजन जी महाराज
घुघली (महराजगंज)। कलियुग में राम नाम मात्र से ही भव सागर को पार कर जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। कलियुग में राम का नाम मुक्ति का आधार है।
यह बात प्रसिद्ध कथा व्यास राजन जी महाराज ने कही। वह बृहस्पतिवार को घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा हरखा प्यास में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की महिमा का बखान कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कलियुग में राम का नाम कल्पतरु व कल्याण का निवास है। जिसको स्मरण करने से निकृष्ट भी पवित्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में न कर्म है, न भक्ति है और न ज्ञान है। बस केवल राम नाम ही एक आधार है। आयोजक शंकर पांडेय, शंभू, अमन, नीरज, प्रवीण, कैकेयी, पूनम, श्वेता, अजित आदि मौजूद रहे। संवाद