फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व आज, भाइयों की कलाई पर सजेगी राखी

विज्ञापन
सदर कोतवाली के पास रक्षाबंधन पर मिठाई की खरीदारी करते लोग - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व आज, भाइयों की कलाई पर सजेगी राखी
विज्ञापन

बच्चों को लुभा रहीं छोटा भीम, बाल हनुमान, डोरेमान वाली राखियां
महराजगंज। भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को बाजार में रौनक रही। बहनों ने राखी, मिठाई खरीदी तो भाईयों ने उपहार खरीदे। बाजार में बच्चों व बड़ों के लिए तरह-तरह की राखियां आई हैं। हालांकि, त्योहार पर भी महंगाई का असर भी दिखाई दे रहा है।
कारोबारी सूरज मद्धेशिया, सुभाष, मनोज पटवा आदि ने बताया कि बाजार में दुकानों पर राखियां गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, कलकत्ता आदि क्षेत्रों से आई हैं। इनमें कलावा के साथ रुद्राक्ष, रेशमी धागा सहित कई तरह की राखियां हैं। बच्चों के लिए छोटा भीम, बाल हनुमान, डोरेमान आदि कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आयी हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। भाई-बहन के प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज उत्साह से मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधेगी तो भाई अपने बहनों को उपहार देंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र छात्राओं ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के तमाम स्कूलों में छात्र छात्राओं ने बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन पर्व धूम धाम से मनाया गया। शिक्षकों ने रक्षा बंधन पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शहर के कास्मोपोलिटन स्कूल में रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल, प्रधानाचार्य श्वेता नंद जायसवाल ने रक्षा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज उसका पनियरा में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। आरके सनशाइन एकेडमी, आजाद नगर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सेंट जोसेफ स्कूल एवं विशप एकेडमी में रक्षा बंधन पर्व मनाया गया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, सेंट जेवियर स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार सुबह दोमुहान घाट स्थित एसएसबी कैंप पहुंच एसएसबी के जवानों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यवाहक कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह, प्रबंधक अर्श जायसवाल, प्रधानाचार्य उमर खान आदि मौजूद रहे।
चिउटहा प्रतिनिधि के अनुसार, एसएस लिटिल लाइट एकेडमी करमही में बच्चों ने रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य भास्कर पांडेय, प्रबंधक अजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, विवेकानंद विद्या मंदिर एवं सीमा जागरण मंच कोल्हुई के संयुक्त तत्वावधान में रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। थाना परिसर कोल्हुई में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, एसआई संदीप यादव आदि को रक्षा सूत्र बांधकर बहनों एवं समाज की सुरक्षा का वचन लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें