फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए बालक को तेंदुए ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी चराने गए बालक को तेंदुए ने मार डाला
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट का मामला
झाड़ियों में पड़ा मिला 10 वर्षीय अमित का शव, धड़ से अलग पड़ा था सिर
नौतनवां (महराजगंज)। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट में बुधवार को बकरी चराने गए 10 वर्षीय बालक को तेंदुए ने मार डाला। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव जंगल में झाड़ियों में मिला।
जानकारी के मुताबिक, जंगल किनारे बसे चकदह गांव के बेलभार टोला निवासी पिंटू यादव का पुत्र अमित बुधवार शाम लगभग चार बजे गांव के बाहर बकरी चराने गया था। इस दौरान बकरी जंगल की ओर चली गई। अमित बकरी हांकने के लिए जंगल किनारे पहुंचा, तो झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया और जंगल में खींच ले गया।
विज्ञापन

देर शाम तक अमित घर नहीं लौटा तो परिजनों और गांव के लोगों ने जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण फिर जंगल में पहुंचे तो बघेला नदी के पार झाड़ियों में अमित का शव पड़ा मिला। सिर धड़ से अलग पड़ा था और शरीर का कुछ हिस्सा जंगली जीव ने खा लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अमित के शव के पास ही बैठा था। लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह और डिप्टी रेंजर राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें