फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 11 हजार वोल्ट तार से टेंटकर्मी झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सिंहपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 40 वर्षीय टेंटकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के हरदी टोला नक्शा बक्सा निवासी राजेंद्र बृहस्पतिवार को सिंहपुर गांव में एक कार्यक्रम का टेंट खोल रहे थे। टेंट का सामान उतारते समय लोहे का खंभा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गया। इससे राजेंद्र करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक राकेश कुमार ने घायल की गंभीर स्थिति की जानकारी दी। चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि परिजन राजेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें