फरेंदा। अभिनव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में सीएचसी बनकटी के आरबीएसके टीम ने जगरूकता कार्यक्रम चलाया। छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता में राजन ने प्रथम व सूरज ने दूसरा स्थान हासिल किया।
छात्रों से तंबाकू के बारे में 500 शब्दों में निबंध लेखन कराया गया। इसमें कक्षा 12 के छात्र राजन को प्रथम स्थान, कक्षा 10 के सूरज को द्वितीय स्थान और कक्षा 11 के राज चौधरी को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया। प्रधानाचार्य डॉ. सतीश नरायन पांडेय व आरबीएस टीम के डॉ. विशाल चतुर्वेदी, डॉ. अफसाना व काउंसलर विनोद गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि देश में तंबाकू खाने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, जिससे लोग अल्प आयु में ही मौत की गोद में समा जा रहे हैं। कार्यक्रम में भोलेनाथ, सूरज, शुभम, श्याम वर्मा, अमित, मनीराम, अश्विनी शर्मा, रोहन, अमर सहित तमाम छात्र मौजूद रहे। संवाद